Guru Ravidas Jayanti: कुरुक्षेत्र जिले के उमरी गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को जयंती की शुभकामनाएं देते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लिए कल्याणकारी घोषणाएं कीं और 124 करोड़ रुपये से ‘गुरु रविदास धाम’ के निर्माण की योजना का ऐलान किया।
Guru Ravidas Jayanti पर मालिकाना हक की रियायत
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उन लोगों को, जो किसी स्थान पर 20 वर्ष या उससे अधिक समय से निवास कर रहे हैं, उन्हें मालिकाना हक देने के लिए एक विशेष नीति बनाकर रियायत प्रदान की जाएगी।
Guru Ravidas Jayanti के अवसर पर एससी समाज के लिए बड़ी खुशखबरी
यह सुनिश्चित करने के लिए कि अनुसूचित जाति कम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत आवंटित धनराशि का उपयोग केवल एससी समुदाय के कल्याण के लिए ही हो, विधानसभा सत्र में एक विशेष प्रावधान लाकर इसे कानूनी रूप लागू किया जाएगा।
Guru Ravidas Jayanti के कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य
इस समारोह में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा और कृष्ण पंवार सहित कई विधायक, भाजपा पदाधिकारी, अनुसूचित समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री बनवारी लाल और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Guru Ravidas Jayanti पर गुरु रविदास धाम का निर्माण को बड़ी सौगात
सीएम सैनी ने घोषणा की कि कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में 5 एकड़ भूमि पर 124 करोड़ रुपये की लागत से ‘गुरु रविदास धाम’ का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पहले चरण के लिए 90 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर जारी किए जा चुके हैं। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा और कृष्ण पंवार सहित कई विधायकगण, भाजपा के पदाधिकारी, अनुसूचित समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश तथा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की ये घोषणाएं राज्य सरकार द्वारा सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। ‘गुरु रविदास धाम’ का निर्माण न केवल एक धार्मिक आस्था का केंद्र होगा, बल्कि क्षेत्र के सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर समाज की विशेष नजर रहेगी।
Guru Ravidas Jayanti के अवसर पर ऐतिहासिक कदम
सरकार के अनुसार, गुरु रविदास धाम में आधुनिक सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार संत महापुरुषों के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। गुरु रविदास धाम का निर्माण इसी सोच का हिस्सा है। इस मौके पर समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया और इस ऐतिहासिक कदम बताया।



