AP Dhillon Mumbai Concert: पंजाबी संगीत जगत के सबसे चमकते सितारों में से एक, AP Dhillon ने अपने तीसरे बड़े भारत के देशव्यापी टूर का ऐलान कर दिया है। यह ‘वन ऑफ वन टूर’ दिसंबर महीने में भारत में शुरू होगा और देश के 8 प्रमुख शहरों के प्रशंसकों को उनका लाइव संगीत सुनने का मौका मिलेगा। इस टूर की सबसे चर्चित बात है इसके VVIP टिकट का बेहद महंगा और शानदार पैकेज।
AP Dhillon टूर में VVIP टिकट की कीमत और सुविधाएं
AP Dhillon मुंबई के शो के लिए VVIP टिकट की कीमत है 6.25 लाख रुपये। इस भारी-भरकम कीमत के बदले में खरीददारों को एक शाही अनुभव मिलेगा. जिसमें 15 लोगों के लिए VVIP क्रिस्टल टेबल लगे ऊंचे व्यूइंग प्लेटफॉर्म और आरामदायक बैठने की व्यवस्था। इसमें लोगों को विशेष सुविधाएं जिसमें अलग से एंट्री लेन, अलग वॉशरूम की सुविधा।
गॉरमेट भोजन और प्रीमियम ड्रिंक्स पैकेज में गॉरमेट फूड, 8 प्रीमियम लिकर की बोतलें, 24 बीयर की बोतलें और 24 एनर्जी ड्रिंक्स की बोतलें शामिल हैं। यह पैकेज उन प्रशंसकों के लिए है जो लक्जरी और एक्सक्लूसिविटी को तरजीह देते हैं।
View this post on Instagram
AP Dhillon Concert की सामान्य टिकट की कीमत और बुकिंग की जानकारी
सामान्य टिकट की कीमतें VVIP टिकट के मुकाबले काफी कम हैं। मुंबई शो के लिए सामान्य टिकट 3,200 रुपये में उपलब्ध है। बता दे कि वीजा कार्ड धारकों के लिए 26 सितंबर से ‘बुक माय शो’ प्लेटफॉर्म पर शुरू हो गई है। वही सामान्य बिक्री में सभी के लिए टिकट की बिक्री 28 सितंबर, दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
AP Dhillon Concert टूर का पूरा शेड्यूल (शहर और तारीख)
| तारीख | शहर |
|---|---|
| 05 दिसंबर | अहमदाबाद |
| 07 दिसंबर | दिल्ली-एनसीआर |
| 12 दिसंबर | लुधियाना |
| 14 दिसंबर | पुणे |
| 19 दिसंबर | बेंगलुरु |
| 21 दिसंबर | कोलकाता |
| 26 दिसंबर | मुंबई |
| 28 दिसंबर | जयपुर |
AP Dhillon का यह टूर उनकी शानदार सफलता का प्रतीक है। VVIP टिकट की अत्यधिक ऊंची कीमत संगीत उद्योग में बढ़ रही लक्ज़री एक्सपीरियंस की मांग को दर्शाती है, जबकि सामान्य टिकट ज्यादातर प्रशंसकों के लिए उनके चहेते स्टार का शो देखना संभव बनाती है। दिसंबर का महीना संगीत प्रेमियों के लिए एक रोमांचक समय लेकर आ रहा है।



