NZ vs CAN Live Score T20 World Cup 2026: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में T20 World Cup 2026 का 31वां मुकाबला कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच जारी है। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा।
NZ vs CAN T20 World Cup 2026 युवराज समरा का ऐतिहासिक शतक
कनाडा की पारी की सबसे बड़ी खबर युवराज समरा का शानदार शतक रहा। उन्होंने महज 58 गेंदों में T20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा किया और 65 गेंदों पर 110 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 6 छक्के लगाए। उनकी इस पारी ने कनाडा को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। युवराज जैकब डफी की गेंद पर आउट हुए।
शानदार शुरुआत और साझेदारी
कनाडा की शुरुआत बेहद अच्छी रही। युवराज समरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने पहले विकेट के लिए 116 रनों की शतकीय साझेदारी की। दिलप्रीत ने 39 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। उन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया। इसके बाद नवनीत धालीवाल 10 रन और निकोलस किर्टोन 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अंत में हर्ष ठाकर 3 रन और डिलन हेलीगर 8 रन नाबाद रहे।
NZ vs CAN T20 World Cup 2026 न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मैच
यह मुकाबला न्यूजीलैंड के लिए बेहद अहम है। हार का मतलब उनके लिए सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो जाना होगा। वहीं कनाडा भी अभी टूर्नामेंट में बने हुए हैं, लेकिन उनके लिए समीकरण काफी मुश्किल हैं। कीवी टीम को अब 174 रनों का पीछा करना होगा।
NZ vs CAN T20 World Cup 2026 गेंदबाजी में न्यूजीलैंड का प्रदर्शन
न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, जैकब डफी, काइल जैमीसन और जेम्स नीशम को एक-एक विकेट मिला। हालांकि युवराज समरा को रोकना उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हुई।
NZ vs CAN T20 World Cup 2026 प्लेइंग इलेवन
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।
कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टोन, हर्ष ठाकर, श्रेयस मोवा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, जसकरन सिंह, डिलन हेलीगर, अंश पटेल।
NZ vs CAN T20 World Cup 2026 मैच का महत्व
चेन्नई की धीमी विकेट पर 174 रनों का लक्ष्य आसान नहीं होगा। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को अच्छी शुरुआत देनी होगी। कनाडा की टीम इस शानदार स्कोर के बाद काफी आत्मविश्वास से भरी हुई है। देखना होगा कि कीवी टीम इस दबाव को झेल पाती है या नहीं।



