Madhumakhi Palan Haryana, मधुमक्खी पालन- हरियाणा राज्य के हिसार चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. ए. के. गोदारा सह निदेशक (प्रशिक्षण) ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि प्रदेश के किसानो के लिए मधुमक्खी पालन पर एक सात दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। और यह प्रशिक्षण 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा।
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु:
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण अवधि: 03 अक्टूबर से 09 अक्टूबर, 2025 (सात दिन) इसके लिए प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान (SNIATTE), विश्वविद्यालय का गेट नंबर 3, लूदास रोड, हिसार में आयोजित होगा.
जानें मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण में कौन ले सकता है भाग? और क्या हैं लाभ?
प्रशिक्षण में देश या प्रदेश के किसी भी शैक्षणिक स्तर, आयु वर्ग और वर्ग की इच्छुक महिलाएं एवं पुरुष भाग ले सकते हैं। बता दे कि प्रशिक्षण पूर्णतः नि:शुल्क है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान भोजन एवं ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान (SNIATTE) द्वारा की गई है। प्रशिक्षण पूरा करने पर विश्वविद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के लिए कैसे करें पंजीकरण?
मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण के इच्छुक उम्मीदवारों को 30 सितंबर, 2025 तक अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. भूपेंद्र सिंह के मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9896475737 पर भेजकर पंजीकरण कराना होगा। किसान ध्यान रखें पंजीकरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एक पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करनी होगी।
सायना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी, प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान (SNIATTE), विश्वविद्यालय का गेट नंबर 3, लूदास रोड, हिसार में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लोगों को मधुमक्खी पालन का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और कृषि आय बढ़ाने के अवसरों से अवगत कराना है। किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।


